‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि व मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया

फरीदाबाद : बाबा साहब अम्बेडकर पार्क भीम बस्ती ओल्ड फरीदाबाद में भारतीय संविधान के निर्माता, नारी समाज के मुक्तिदाता, कमज़ोर व उपेक्षित वर्गों के मसीहा ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि व माल्यार्पण का प्रोग्राम मनाया गया। प्रोग्राम में मुख्य रूप से फरीदाबाद भाजपा मंडल के अध्यक्ष सचिन शर्मा, समाजसेवी विनोद भाटी, डॉ. अंबेडकर युवा संगठन भीम बस्ती के प्रधान पुनीत गौतम, त्रिवेदी, किशन, परवीन जाटव, प्रमोद, यशराज, जावेद, राहुल रतरा, हेमा ठाकुर, महेश माहौर, गौरव, रंजीत, जतिन अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
वहीं प्रोग्राम में सचिन शर्मा ने बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बाबा साहब के द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए सभी को प्रेरित किया। समाजसेवी विनोद भाटी ने भी बाबा साहब के द्वारा दलितों शोषित के लिए कार्यों की सराहना की। साथ ही साथ भीम बस्ती के प्रधान पुनीत गौतम ने सभी का धन्यवाद करते हुए बाबा साहब के दिए हुए मूलमंत्र ‘‘शिक्षित रहो, संगठित रहो, संघर्ष करो’’ का सभी को मतलब समझाया और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।



