मानव सेवा समिति ने अपनी 21वीं स्थापना वर्षगांठ को गौरवशाली दिवस के रूप में मनाया

फरीदाबाद ! मानव सेवा समिति ने 26 जनवरी को एक गौरवशाली दिवस के रूप में मनाते हुए विद्या मंदिर स्कूल, सैक्टर-15 के प्रांगण में ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया। गणतंत्र दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के संस्थापक सदस्य अरूण बजाज, कैलाश शर्मा, अमर बंसल छाड़िया एवं अध्यक्ष पवन गुप्ता, गौतम चौधरी, सुरेन्द्र जग्गा, राजेन्द्र गोयनका व महिला चेयरमैन ऊषाकिरण शर्मा, राज राठी, रमा सरना, सीमा मंगला, रेनू चतरथ इत्यादि उपस्थित रहे !

जहां एक और हम सब विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र देश हिंदुस्तान का गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं, इसी दिन मानव सेवा समिति अपना स्थापना दिवस परिवार मिलन के रूप में मनाती हैं ! 26 जनवरी 2020 का दिन मानव सेवा समिति के लिए बहुत खास है ! इस दिन समिति ने अपनी 21वीं वर्षगांठ गौरव उत्सव के रूप में मनाया ! मानव सेवा समिति द्वारा आज समिति के 21 साल से जुड़े हुए 27 सदस्यों को सम्मानित किया।



