पाली में छात्रों, सेक्टर-24 व सेक्टर-16 में कर्मचारियों व वरिष्ठ नागरिको को सड़क सुरक्षा, साइबर फ्रॉड और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर किया जागरुक

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश नरवाल IPS, के निर्देशानुसार, डीसीपी हेडक्वार्टर अभिषेक जोरवाल के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग सेल टीम द्वारा “पुलिस की पाठशाला” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम तीन स्थानों पर आयोजित हुआ—राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाली के विद्यार्थियों के लिए, सेक्टर-24 स्थित बोनी पॉलीमर कंपनी के कर्मचारियों के लिए, और सेक्टर-16 स्थित किसान भवन में वरिष्ठ नागरिकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों, साइबर अपराध, नशे के दुष्परिणाम के बारे में जागरूक किया।

इस कार्यक्रम में लगभग 500 विद्यार्थियों, कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूक किया गया। पुलिस की टीम ने सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपस्थित छात्रों/लोगों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। इसके साथ ही, बच्चों को राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पोर्टल (www.ncpcr.gov.in) के बारे में जानकारी दी गई, जहां वे अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।

सभी उपस्थित लोगों को आपात स्थिति में डायल 112 की सेवाओं और इंडिया 112 ऐप के उपयोग के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। इसके अतिरिक्त, “ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम” की जानकारी दी गई, जिससे सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

फरीदाबाद सामुदायिक पुलिसिंग टीम इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सुरक्षा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्यरत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!