चाकू मारकर दोस्त की हत्या करने के मामले में पुलिस चौकी सेक्टर-15A की टीम ने आरोपी को किया काबू

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी सेक्टर-15A में दिल बहादुर कुवर वासी मालारानी, नेपाल हाल डबुआ कॉलोनी ने पुलिस को में जानकारी दी कि उसके जानकार राम लाल खत्री का उसके पास फोन आया कि भीम बहादुर (43) वासी अजरोंदा की भीम थापा ने 6 जनवरी को चाकू मार कर हत्या कर दी है। जिस शिकायत पर थाना सैंट्रल में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस चौकी सेक्टर-15A की टीम ने कार्रवाई करते हुए चाकू मारकर हत्या करने वाले आऱोपी भीम थापा वासी अजरोंदा को काबू किया है।

प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि मृतक और आरोपी भीम थापा दोनों दोस्त थे। 6 जनवरी को रात के समय आऱोपी, मृतक व एख अन्य दोस्त आरोपी के घर पर बैठ कर पार्टी कर रहे थे, इसी दौरान आरोपी व मृतक की आपस में कहासुनी हो गई और आरोपी ने अपने घर से चाकू उठा कर मृतक की छाती पर वार कर दिया। जिसको माननीय अदालत में पेश किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!