वाहन चोरी के मामले में क्राइम ब्रांच सैंट्रल की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त क्राइम मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सैंट्रल की टीम ने वाहन चोरी के मामले में आरोपी शिवम पंवार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि 25 फरवरी 2025 को कबीर खान हाल वासी डबुआ काँलोनी, फरीदाबाद ने थाना सैक्टर 31 में दी अपनी शिकायत में बतलाया कि शिकायतकर्ता ने अपनी मोटरसाइकिल Pristine माँल की पार्कींग मे खङी की थी जब शिकायतकर्ता ने वापिस आकर देखा तो मोटरसाइकिल वहां से चोरी हो गई थी, जिसकी शिकायत पर थाना सैक्टर 31 में चोरी का मामला दर्ज किया गया।
मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सैंट्रल की टीम ने आरोपी शिवम पंवार वासी तिरखा काँलोनी बलल्भगढ को सदाराम चौक सैक्टर-77,फरीदाबाद से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी मजदूरी करता है जिसको अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।



