वाहन चोरी के मामले में आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

पूर्व में आर्म्स एक्ट व चोरी सहित कुल 5 मुकदमे दर्ज है

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त क्राइम मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी मोहित उर्फ चेला को गिरफ्तार किया है।

बता दे कि थाना सेक्टर-58 में राजेश कुमार वासी राजीव कॉलोनी,फरीदाबाद ने दी अपनी शिकायत में बताया कि व दिनांक 12 मार्च 2025 को रात्रि समय करीब 7.30 बजे वह विश्वकर्मा ऑटोमोटिव पी.वी.टी ,बल्लभगढ़ पर था जहां से उसकी मोटरसाइकिल किसी नाम पता नामालूम व्यक्ति ने चुरा ली थी जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में चोरी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया की अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए 20 मार्च को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने आरोपी मोहित उर्फ चेला वासी बापूनगर कॉलोनी सेक्टर-59 फरीदाबाद को राजीव कॉलोनी सेक्टर 56 नजदीक आशियाना फ्लैट से मोटरसाइकिल सहीत गिरफ्तार किया है !आरोपी पर पूर्व में आर्म्स एक्ट व चोरी सहित कुल 5 मुकदमे दर्ज है ! आरोपी को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!