वैश्य विकास मंच ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन

फरीदाबाद : वैश्य विकास मंच ने अग्रसेन भवन सेक्टर 19 में समाज की ज्वलंत समस्याओं पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। मंच के महासचिव केदारनाथ अग्रवाल व कोषाध्यक्ष पवन गोयल ने बताया कि मंच पिछले 28 वर्षों से वैश्य समाज में आने वाली समस्याओं व उनके समाधान को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन करता रहा है। मंच के प्रधान आई. सी. गुप्ता व सलाहकार दिनेश मित्तल ने मुरारी लाल गर्ग, नानक चंद्र अग्रवाल, शुगन चंद जैन, अजय बंसल, अशोक मित्तल, सतीश जैन, मदन लाल गोयल, विनेश अग्रवाल, शिवकुमार मंगला ने सर्वप्रथम मां सरस्वती की वंदना करते हुए विधिवतकार्यक्रम की शुरुआत की।

समाज के बुद्धिजीवी लोगों में डॉ तरुण गर्ग, विधि शिक्षिका पूनम गोयल, अश्वनी गोयल, युगल मित्तल, जेपी अग्रवाल, मुकेश गर्ग, भगवत स्वरूपगोयल, सामलिया गुप्ता, हिमांशु अग्रवाल, ललित गोयल, बनवारी लाल गोयल व CB -RSETI के डायरेक्टर पीयूष गोयल आदि लोगों ने समाज की समस्याओं पर खुलकर अपने विचार रखें व समाज में प्री बैड शूट, समाज में बढ़ते तलाक के केस, रिश्ते करने में आ रही कठिनाई सहित अनेको समस्याओं पर समाज को सावधान किया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!