एनआईटी की सबडिवीजन नम्बर एक में हुए यूनियन के चुनावों में सुशील कुमार लाइनमैन को प्रधान एवं श्रीमती कविता अहलावत यूडीसी को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया

फरीदाबाद 07 अगस्त : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सर्कलों में जारी चुनावी श्रृंखला के तहत एनआईटी फरीदाबाद यूनिट के अंतर्गत आने वाली सब डिवीजन नम्बर एक में एनआईटी यूनिट के प्रधान विनोद कुमार शर्मा सहित उनके सचिव बृजपाल तंवर सहित सहसचिव सोनू कुमार गोला के नेतृत्व में यूनियन ने बिजली कर्मचारियों के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया । जिसमे बिजली कर्मचारियों ने सुशील कुमार लाइनमैन को प्रधान, अमित कुमार गौतम डाटा एन्ट्री ऑपरेटर को उपप्रधान, श्रीमती कविता अहलावत यूडीसी को सचिव, नरेश कुमार सहायक लाइनमैन को सहसचिव, पुनीत कुमार सहायक लाइनमैन को कैशियर, अनिल कुमार सहायक लाइनमैन को संगठनकर्ता-1, विष्णु सिंह सहायक लाइनमैन संगठनकर्ता-2 के पद पर सभी को बिना किसी विरोधाभास के एकमत स्वर में सर्वसम्मति से सब यूनिट नम्बर एक के सभी सात पदों पर निर्विरोध चुनाव जीत कर पदभार ग्रहण किया । जिसके बाद एचएसईबी वर्कर यूनियन में सभी ने अपने अपने पद की गोपनीयता के लिये चुने गए नये पदाधिकारियों को यूनियन के वरिष्ठ नेता सन्तराम लाम्बा ने शपथ ग्रहण करायी ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!