नशामुक्ति केन्द्र में इनर व्हील क्लब ने स्थापित की लाइब्रेरी, मरीजों के लिए उपलब्ध कराए संसाधन

फरीदाबाद। समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन ने सेक्टर-14 स्थित रेडक्रॉस नशा मुक्ति केन्द्र में एक लाइब्रेरी स्थापित की। इस पहल का उद्देश्य केंद्र में भर्ती नशा छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को सकारात्मक वातावरण प्रदान करना तथा उनके मानसिक एवं भावनात्मक पुनर्वास में सहयोग देना है।

मनीता सिंगला, प्रधान इनर व्हील क्लब फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन द्वारा बताया गया कि क्लब द्वारा केन्द्र में भर्ती मरीजों के लिए लाइब्रेरी स्थापित की गई है | मनोरंजन और ज्ञानवर्धन के साधनों की व्यवस्था की गई। इसके तहत इनडोर खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिससे मरीज अपने समय का सदुपयोग कर सकें और तनाव से दूर रह सकें। साथ ही, पढ़ने के लिए मनोरंजक एवं धार्मिक पुस्तकों का भी प्रबंध किया गया, जो उनके भीतर सकारात्मक सोच और आत्मबल को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगी।इसके अतिरिक्त लाइब्रेरी के सुचारू संचालन के लिए 10 कुर्सियां और 2 मेज भी उपलब्ध करवाईं।

इस अवसर पर उपस्थित रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेंद्र सोरौत ने क्लब के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास नशा मुक्ति की प्रक्रिया को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने बताया कि नशे की लत से उबरने के लिए केवल चिकित्सकीय उपचार ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक गतिविधियां भी बेहद जरूरी होती हैं। उन्होंने बताया कि इन सुविधाओं से केन्द्र में अध्ययन और गतिविधियों के लिए एक व्यवस्थित स्थान तैयार हो गया है, जिससे मरीजों को बेहतर माहौल मिल सकेगा।

सुरेखा डागर, जिला बाल कल्याण अधिकारी फरीदाबाद ने कहा कि लाइब्रेरी स्थापित होने से नशा मुक्ति केन्द्र में रह रहे लोगों को नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह पहल निश्चित रूप से नशा मुक्ति की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जो समाज में जागरूकता और सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत करेगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की सहायता करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्लब की सदस्य पूनम गोयल, निधि गुप्ता, रेखा गुप्ता, नशा मुक्ति केंद्र के प्रोजेक्ट डायरेक्टर धर्मेंद्र कसाना एवं अन्य केंद्र का स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा |

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!