पेड़ लगाना है वरदान, एक पेड़ दस पुत्र समान : सौराज अधाना

फरीदाबाद : जेजेपी कार्यकर्ता सौराज अधाना ने ऊंचा गांव बल्लबगढ़ वार्ड नंबर 39 में पेड़ लगाने की शुरुआत की। उन्होंने विभिन्न तरह के 31 पौधे लगाए। सौराज अधाना ने बताया कि इस महामारी में लोगों को ऑक्सीजन की और पेड़ों की महत्वता के बारे में एहसास हो गया है। जिस तरह कोरोना के दूसरी लहर में ऑक्सीजन की काफी कमी आई थी उसी को देखते हुए हर साल की तरह इस साल भी वह पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधे लगाने की शुरुआत कर दी है।

उनका कहना है कि जितने भी पौधे वह लगाएगे उन सभी की जिम्मेदारी किसी न किसी व्यक्ति को अवश्य देंगे ताकि ये सभी पौधे वृक्ष का रूप ले और फरीदाबाद को प्रदूषण मुक्त करने में नीम का पत्थर साबित हो। उनके साथ केशव, पवन, अनीश, भगत सिंह, हितेश, हेमंत आदि सभी लोग शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!