इस्कॉन फ़रीदाबाद मंदिर वार्षिकोत्सव

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : विजय दशमी के पावन अवसर पर सेक्टर 37 फरीदाबाद में इस्कॉन मंदिर ने अपने नव पुनर्निर्मित मंदिर में श्री श्री राधा गोविन्द देव और सीता राम लक्ष्मण हनुमान जी के नए विग्रहों की दूसरी वर्षगांठ मनाई। इस शुभ दिन की शुरुआत सुबह 4.30 बजे मंगल आरती के साथ हुई, जिसके बाद जप, कीर्तन, कथा, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिसमें मंदिर की एक शाखा इस्कॉन फन स्कूल के बच्चों द्वारा नृत्य और नाटक प्रस्तुत किया गया, जोकि बच्चों को भगवद्गीता की शिक्षाओं के आधार पर मूल मूल्यों को सिखाता है। फिर अंत में भगवान का अभिषेक किया गया और सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

इस्कॉन के संस्थापकाचार्य श्रील ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद कहते थे कि मंदिर कलियुग के दुःखों से लड़ने के लिए एक आधार की तरह है। मंदिर के भीतर उपस्थित सभी लोगों को भगवद्गीता की शिक्षा दी जाती है और प्रतिदिन प्रसादम् भी वितरित किया जाता है। मंदिर में रहने वाले भक्त सभी को यह शिक्षा और प्रसाद वितरित करते हुए पूरे फरीदाबाद कृष्णभावनामृत का प्रसार करने के लिए भ्रमण करते हैं। इसलिए पूरे समाज में शांति और कल्याण लाने के लिए मंदिर प्रतिबद्ध है।

मंदिर के अध्यक्ष गोपीश्वर दास ने कहा, “फरीदाबाद में हमारा एक बहुत सुंदर मंदिर है, हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे आएं और दर्शन का लाभ उठाएं और भगवान का संदेश सुनें और इस तरह अपने जीवन में सात्विक आनन्द लाएं। हमारे पास 5 साल की उम्र से लेकर सभी उम्र के लोगों के लिए मंदिर में कई कार्यक्रम हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!