जाट समाज ने मनाया गणतंत्र दिवस

फरीदाबाद (सतपाल खत्री) : सैक्टर-16 स्थित किसान भवन में जाट समाज फरीदाबाद द्वारा देश का 76वां गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जाट समाज के प्रधान जे.पी.एस. सांगवान ने परिसर में तिरंगा फहराया और समारोह को संबोधित किया। गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को महान स्वतंत्रता सेनानियों महात्मा गांधी, सरदार पटेल और डॉ अम्बेडकर जैसे महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा देश की एकता और अखण्डता को कायम रखने का संकल्प लेेना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन हमें अपना संविधान मिला था। यह संविधान ही हमें हमारे अधिकार बताता है। लेकिन हमें अपने देश के प्रति कत्र्तव्यों को भी याद रखना चाहिए, क्योंकि अधिकार और कत्र्तव्य दोनों को सही तरीके से निभाने वाले लोग ही देश को तरक्की और मजबूती दे सकते हैं।

इस अवसर पर जाट समाज के महासचिव एच.एस. मलिक ने भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों के समान ही मौलिक कर्तव्यों महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने आह्वान किया कि संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए सभी को अपने मौलिक कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक होना होगा। समस्त क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एच.एस. मलिक ने कहा कि हम 76वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, जो 26 जनवरी, 1950 को हमारे संविधान को अपनाने का प्रतीक है। यह दिन इसलिए भी बहुत खास हो जाता है क्योंकि इस दिन ही हमने अंग्रेजों के नियम-कायदों से हटकर अपना अलग संविधान तैयार करने के बाद उसे लागू किया था। आज के दिन हम सभी को कसम खानी है कि जिएगें तो देश के लिए और मरेगें तो देश के लिए। इस अवसर पर आर.एस. दहिया, टी.एस. दलाल, आर.एस. राणा, एस.एस. मान, एच.एस. ढिल्लो, रमेश चौधरी, दिनेश रघुवंशी, सूरजमल, महेंद्र पहल, शिवराम तेवतिया, बलजीत सिंह, कमल चौधरी, जितेंद्र चौधरी, दरयाब सिंह श्योराण, फूल सिंह, सुरेंद्र टूडी, रामरतन नर्वत, प्रताप सिंह, रतन सिंह सिवाच सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!