ऐतिहासिक होगी जजपा की मोहना रैली : दिनेश डागर

– मोहना रैली की तैयारियों को लेकर जजपा नेताओं की बैठक सम्पन्न

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : आगामी 20 अगस्त को मोहना में होने वाली जननायक जनता पार्टी की लोकसभा की रैली की तैयारियों के संदर्भ में फरीदाबाद की तीन विधानसभाओं में बडखल में ईडन गार्डन अजय भड़ाना, तिगांव सेक्टर-37 में उमेश भाटी के कार्यालय, बल्लभगढ़ में दीपक चौधरी के कार्यालय बैठकें सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश डागर ने की, जबकि मुख्य रूप से जजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण जाखड़ मौजूद थे।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश डागर ने कहा कि जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजय चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला तथा प्रधान महासचिव दिगिवजय चौटाला के संयोजन में हरियाणा में जजपा संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। गांवों के साथ-साथ शहरों में भी जजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर लोग उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला में अपनी आस्था जता रहे है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में आयोजित होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी और इस रैली में लोकसभा क्षेत्र के कोने-कोने से हजारों लोग अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर जजपा को मजबूत करने का काम करेंगेे।

इस मौके पर जजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण जाखड़ ने कहा कि रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है और प्रत्येक कार्यकर्ता की रैली के संदर्भ में जिम्मेवारी सौंप दी गई है और यह रैली फरीदाबाद के इतिहास के सबसे सफल रैली साबित होगी। इस अवसर पर हलका बडखल अध्यक्ष अजय भड़ाना ने कहा कि कि जेजेपी अपने मिशन 2024 का आगाज कर चुकी है इस मिशन के तहत जेजेपी हरियाणा की सभी 10 सीटों पर ऐतिहासिक रैलियां कर रही है। फरीदाबाद में दूसरी रैली होने वाली है, जिसको सफल बनाने में कार्यकर्ताओं में काफी जोश है और कार्यकर्ता डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला जी के हाथ को और ज्यादा मजबूत करने के लिए जी जान से जुट गए है। बडखल विधानसभा से हजारों की संख्या में लोग 20 अगस्त की जननायक जनता पार्टी की महा रैली को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे।

इस मौके पर तिगाँव के हलका अध्यक्ष उमेश भाटी ने कहा कि जजपा की मोहना रैली फरीदाबाद के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और तिगांव क्षेत्र के साथ-साथ समूचे फरीदाबाद से भारी संख्या में लोग अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे। इस मौके पर बल्लभगढ के हलका अध्यक्ष दीपक चौधरी ने कहा कि इस रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खास उत्साह है और बल्लभगढ़ से हजारों की संख्या में पूरे जोश खरोश के साथ इस रैली में अपनी भागेदारी निभाएंगे।

बैठक में प्रेम सिंह धनखड, हरमीत कौर, रवि शर्मा, जितेंद्र चौधरी, रिछपाल लाम्बा, सुदेश ग्रोवर, परविंदर सिंह, मणिक मोहन शर्मा, अब्दुल सत्तार, हरीराम किरार, डा. चरणदीप कौर, सुनीता मलिक, प्रेम कृष्ण आर्य, गगन सिसौदिया, भारत यादव, अजय मित्तल, चमन लाल, जेपी चौधरी, सीमा श्रीवास्तव, चरणजीत सिंह, साहिब सिंह विर्क, उदयवीर सिंह, मनोज कुमार, पप्पू कुमार, राहुल भड़ाना, नीरज भड़ाना, सूरज, अजीत, परमिंदर, दीपक शर्मा, दीपू, ज्ञानेेंद्र, प्रेम सिंह राणा, दक्ष, लक्की, सन्नी प्रधान, इबरार अहमद सहित अनेकों जजपा कार्यकर्ता मौजूद थे!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!