बिट्टू बजरंगी को धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिक को अभीरक्षा में लेकर भेजा बाल सुधार गृह

फरीदाबाद : डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सारण की टीम ने बिट्टू बजरंगी को धमकी देने के मामले में एक नाबालिक को अभीरक्षा में लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 10 जुलाई को सारन थाने में बिट्टू बजरंगी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोप लगाए गए थे कि उसके पास 6 जुलाई को किसी अनजान नंबर से फोन आया और एक लाख रुपए देने और जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने इस मामले में एक नाबालिक को अभीरक्षा में लिया है जिसकी उम्र 15 वर्ष है और वह 11वीं कक्षा में पढ़ता है। नाबालिक राजस्थान के डीग एरिया का रहने वाला है जिससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह इंस्टाग्राम चलाता है और इंस्टाग्राम पर उसने बिट्टू बजरंगी की आईडी देखी और वहां से उसका मोबाइल नंबर निकालकर उसे धमकी दी थी। जिस फोन से नाबालिक द्वारा धमकी दी गई थी वह फोन पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा नाबालिक को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!