faridabad crime लडाई झगडे के मामले में थाना खेडीपुल की टीम ने तीन आरोपी को किया गिरफ्तार

faridabad crime : थाना खेडीपुल में शीतल वासी सेक्टर-16, फरीदाबाद ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि धर्मेन्द्र दूधवाला जो उसकी दुकान के पास रहता है तथा उसके प्लाट पर गाय जबरदस्ती बांधता था जिसको उसने कई बार गाय बांधने से मना किया जिसकी वह रंजिश रखने लगा। 4 सितम्बर की रात करीब 11 बजे अभिषेक ने उसके बेटे रक्षक को कॉल करके घर के नीचे बुलाया जहां पहले से ही 10/15 लडके खडे थे। जिन्होंने नीचे आते ही उसके बेटे के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जिनकी आवाज सुन कर वह नीचे आया और अपने बेटे को लडाई से निकाल कर उसे अस्पताल लेकर गया। आरोपी उनका पीछा करते हुए अस्पताल पहुचे जहां उन्होंने उनके साथ मारपीट की जिसमें उनको गंभीर चोटे आई। जिस शिकायत पर थाना खेडीपुल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना खेडीपुल की टीम ने कार्रवाई करते हुए अभिषेक (21) वासी गाँव महरौली जिला गाजियाबाद उ.प्र. हाल भारत कॉलोनी, नहरपार फरीदाबाद, अमित (24) ठाकुर वासी गाँव कंकडबाग जिला पटना बिहार हाल इन्द्रा काम्प्लैक्स खेडी रोड नहरपार फरीदाबाद व मुकेश (25) वासी गाँव हीरागंज, जिला प्रतापगढ उ.प्र. हाल भारत कॉलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि धर्मेंद्र की शिकायतकर्ता के साथ रंजिश थी जिसका बदला लेने के लिए धर्मेंद्र ने उसके घर में किराये पर रहने वाले अभिषेक को रक्षक को पीटने के लिए कहा था। जिसके बाद अभिषेक अपने कुछ साथियों को लेकर गया और मारपीट की। तीनों आरोपियों को माननीय अदलात में पेश कर जेल भेजा गया।



