वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपियो को अपराध शाखा सैक्टर 56 की टीम ने किया गिरफ्तार, ईको गाडी बरामद

फरीदाबाद : डीसीपी अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 प्रभारी शीशपाल की टीम ने वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में राहुल(26) और वसीम(32) का नाम शामिल है दोनो आरोपी पलवल के गांव आली के रहने वाले है। दोनों आरोपियो को अपराध शाखा टीम ने माननीय अदालत से थाना छायंसा के चोरी के मुकदमें में 1 दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ के दौरान एक ईको गाडी बरामद की गई है। आरोपियो नो ईको गाडी को गांव छायंसा से चोरी किया था। गाडी ईको को गांव तिरवाडा नहूं आरोपी वसीम के मामा के घर से बरामद किया गया है। दोनो आरोपियो पर पूर्व में 3 चोरी के मुकदमें थाना बीपीटीपी, थाना सेक्टर-58 में दर्ज है। दोनों आरोपी मजदूरी का काम करते हैं। दोनों आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!