लाला गयालाल गुप्ता बहुत ही नेक एवं धार्मिक प्रवृति के व्यक्ति थे : मूलचंद शर्मा

फरीदाबाद । अग्रवाल धर्मशाला में लाला गयालाल गुप्ता जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि सभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधायक पंडित मूलचंद शर्मा,पूर्व संसदीय सचिव कुमारी शारदा राठौर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक,निगम पार्षद दीपक यादव,कांग्रेस नेत्री पराग शर्मा,भगवान दास गोयल प्रधान अग्रवाल वैश्य समाज,ईश्वर चंद गोयल भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, कन्हैयाल लाल गोयल भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मथुरा,प्रदीप गुप्ता प्रधान मोहना रोड व्यापार मंडल,जितेंद्र बंसल समाजसेवी आदि ने दिवंगत आत्मा को अपने भाव द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

लालाजी के पौत्र समाजसेवी सुमित गोयल को समाज द्वारा पगड़ी पहना कर पगड़ी की रस्म को पूरा कराया गया और सुमित गोयल ने सभा में आए हुए सभी का अभिवादन किया और आभार व्यक्त किया।



