साध संगत द्वारा लंगर वितरण कार्यक्रम का आयोजन

फरीदाबाद : स्थानीय बीके चौक पर साध संगत द्वारा लंगर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, वहीं पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने आए हुए श्रद्धालुओं को अपने हाथ से लंगर वितरित किया। तत्पश्चात मंत्री बनने के बाद बडखल विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का स्वागत करते हुए प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने नीलम चौक पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के समक्ष उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ पूरे प्रदेश में समान विकास कार्य करने व बडखल विधानसभा क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करवाने मांग की। जिस पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा को पूर्ण आश्वासन दिया कि सम्पूर्ण हरियाणा में सभी विकास कार्य मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में तेजी से हो रहे हैं तथा फरीदाबाद के रुके हुए कार्यों को भी पूरा करवाने के लिए अधिकारियों तथा ठेकेदारों को आदेश कर दिए गए हैं। इस पर श्रीमती त्रिखा ने विपुल गोयल एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!