परीक्षा को दबाव नहीं, बल्कि अपने ज्ञान और मेहनत को परखने का अवसर समझें : प्रधान डॉ. राजेश भाटिया

डॉ. अनिल मालिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बोर्ड परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु हवन–यज्ञ का आयोजन

फरीदाबाद : विद्यालय प्रांगण में दसवीं व् बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र–छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्कृष्ट सफलता की कामना से विधिवत हवन–यज्ञ का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा को दबाव नहीं, बल्कि अपने ज्ञान और मेहनत को परखने का अवसर समझें। नियमित अभ्यास, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ आप निश्चित ही सफलता प्राप्त करेंगे। बोर्ड परीक्षा जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है, परंतु सफलता का मूल मंत्र निरंतर प्रयास, सकारात्मक सोच और समय प्रबंधन है। विद्यालय परिवार सदैव विद्यार्थियों के साथ खड़ा है और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।आगे प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी छात्र–छात्राएँ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन करेंगे। हवन–यज्ञ के माध्यम से ईश्वर से प्रार्थना की गई कि सभी परीक्षार्थियों को मानसिक शांति, एकाग्रता और सफलता प्राप्त हो। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा हेतु शुभकामनाएँ दी गईं।

इस शुभावसर पर विद्यालय के पदाधिकारी जनक भाटिया, मनोज कुमार रतड़ा, रंजय भाटिया, सचिन भाटिया, तथा अध्यापकगण में सोनिया अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, नेहा चौहान, रेखा जोहरा, नीतू भाटिया, श्वेता कौर, नीलम सचदेवा, मोनिका मुद्गल, सीमा भाटिया, रुबीना खातून, सुनीता गग्गर, कुमारी प्रियंका, कुमारी हर्षिता पांडेय, मान्या रतड़ा, विकास शर्मा, अशोक बैंसला, नीतू रहेजा, रजनी खस, चाहत नागि, इन्दु सचदेवा, रेखा वाधवा, रिंकल भाटिया व् गगन अरोड़ा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!