महिला थाना सेंट्रल की टीम ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, महिला विरुद्ध अपराध, साइबर अपराध के बारे में दी जानकारी

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम कर आमजन को अलग-अलग विषयों पर लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में महिला थाना सेंट्रल की टीम ने DPS स्कुल फरीदाबाद में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लगभग 100 छात्र व छात्राओं को जागरूक किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को फरीदाबाद पुलिस की वेबसाइट पर उपलब्ध वुमेन सेफ्टी फीडबैक फार्म बारे बताया गया, साथ ही “सेफ सिटी” कार्यक्रम के तहत रात्रि में जरूरतमंद महिलाओं को सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान पर छोड़ने बारे जानकारी दी। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, महिला विरुद्ध अपराध, डायल 112 व ट्रिप मांनिटरिंग सिस्टम के बारे में जानकारी दी गई। छात्रो को बताया गया कि किस प्रकार से साइबर अपराध से बचाना है, किस तरह से साइबर अपराधी सोशल मीडिया से फोटो उठा, उनको एडिट कर किस तरीके से गलत प्रसारित करते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!