फरीदाबाद में सुबह शुरू हुई बारिश ने पानी निकासी के तमाम इंतजामों के दावे खोखले साबित कर दिए !

फरीदाबाद 23 मई। सुबह हुई ओलावृष्ट व मूललादार बारिश ने स्मार्ट सिटी को दरिया बना दिया। जगह-जगह बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कॉलोनियों के मकान पानी में डूबे हुए हैं। जिससे की कई लोग घरों में कैद हैं।

सुबह शुरू हुई बारिश ने पानी निकासी के तमाम इंतजामों के दावे खोखले साबित कर दिए। शहर की कई सडक़ों पर जलभराव हो गया। एनआईटी स्थित 60 फीट रोड तो तालाब में बदल गई। लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। गौंछी, सेक्टर-23-23, कपड़ा कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, जनता कॉलोनी, नंग्ला रोड के अलावा कई सेक्टर भी जलमग्न हैं!

एनएचपीसी व ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास भी पानी में डूब गए! यहां तक की बाईपास रोड और नैशनल हाइवे भी पानी से लबालब हैं! इससे की यातायात स्थिति बिगड़ी हुई है। कई कॉलोनियों में तो स्थिति ऐसी है लगता है कि बाढ़ आ गई हो। इस जलभराव के कारण ऑफिस जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा!

इन इलाकों में भरे पानी
कपड़ा कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, जनता कॉलोनी, नंगला रोड, गौंछी के अलावा कई सेक्टर भी जलमग्न है!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!