वार्ड नंबर-8 को विकास के मामले में आदर्श वार्ड बनाना मेरी पहली प्राथमिकता : राकेश महेश लोहिया

भाजपा प्रत्याशी को जनसंपर्क अभियान के तहत मिला सर्व समाज का समर्थन

फरीदाबाद : नगर निगम के वार्ड नंबर-8 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती राकेश लोहिया ने अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत आज पर्वतीया कालोनी, नंगला एंक्लेव पार्ट 1, 2 इत्यादि में डोर टू डोर जनसंपर्क करके लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर नुक्कड सभाओं के दौरान सर्व समाज के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती राकेश लोहिया का फूल मालाओं से भव्य स्वागत कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर नुक्कड सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी श्रीमती राकेश लोहिया ने कहा कि विकास का दूसरा नाम भारतीय जनता पार्टी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में देश-प्रदेश विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है और यह जनता भली भांति जान चुकी है इसलिए अबकि बार फरीदाबाद नगर निगम में भाजपा छोटी सरकार बनाएगी और उसके बाद ट्रिपल इंजन की सरकार फरीदाबाद का समुचित विकास करेगी।

श्रीमती लोहिया ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आर्शीवाद से और एनआईटी से भाजपा विधायक सतीश फागना के प्रयासों से क्षेत्र में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है, निगम चुनावों के बाद विकास का यह दौर और तेज गति से चलेगा और सभी विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर आठ को विकास के मामले में आदर्श वार्ड बनाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी और इसे पूरा करने में वह कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ेगी। इस दौरान लोागें ने दोनों हाथ उठाकर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती राकेश लोहिया को समर्थन देने का ऐलान कर उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाकर नगर निगम सदन में भेजने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!