मनोज चौधरी का हो रहा है जगह जगह भव्य स्वागत

Faridabad : सेक्टर 65 स्थित बुद्धा पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा एस. सी मोर्चा जिला प्रभारी मनोज चौधरी का दर्जनों लोगों ने फूल बुके देकर भव्य स्वागत किया और उनके समक्ष सेक्टर 65 की समस्याएं रखी और समाज के बुद्धिजीवी लोगों ने उन्हें आश्वासन दिलाया की वह निरंतर संघर्ष करते हुए शिखर की ओर अग्रसर हों हम सब उनके साथ है। इस मौके पर भाजपा एस. सी मोर्चा जिला प्रभारी मनोज चौधरी ने उक्त सेक्टर निवासियों को आश्वासन दिलाया की वह उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और भाजपा की नीतियों को घर घर पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ख्यातियों के बारे में बताते हुए कहा की आज पूरा देश श्री मोदी की नीतियों को समझकर उनके साथ खड़ा हुआ है जिसका जीता जागता परिणाम बंगाल में हुई भारी जीत है।

श्री चौधरी ने कहा की हरियाणा के मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी की सोच से आज हरियाणा निरंतर उन्नति की ओर बढ़ रहा है। वह प्रथम व्यक्ति से लेकर अंतिम व्यक्ति तक के विषय पर हरियाणा के अन्य मंत्रियों को साथ लेकर विकास करने में जुटे हैं। इस मौके पर भवानी प्रसाद प्रधान, रविंदर कुमार, आर. ए गौतम, अनिल कुमार, गीता आलोक, स. रविंदर सिंह, बी. पी जादियाना, स.सिंह, पूरन सिंह, गजिंदर सिंह, कुलदीप मास्टर, नारायण मास्टर, ओम प्रकाश भटिंडा, दुलीचंद, रूपलाल, मोतीराम मास्टर, भंवर सिंह, राजकुमार मास्टर, जितेंदर चौधरी, जितेंदर सीकरीवाल, विजय सिंह, विहारी लाल, राजकुमार, सुरेश चंद, प्रेमचंद मास्टर , रमेश चंद के अलावा इंदरजीत सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!