मैन्युफैक्चरर्स एसोसिशन फरीदाबाद ने सोलर पावर पर सेमिनार का आयोजन किया

फरीदाबाद : मैन्युफैक्चरर्स एसोसिशन फरीदाबाद ने सोलर पावर पर सेमिनार का आयोजन किया। सभा में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। सभा का आयोजन नवदीप चावला CMD,Psychotropics India Ltd. की अध्यक्षता में किया गया। शम्मी कपूर, CMD, Super Screw Pvt. Ltd, सी वी अरुण कुमार, DGM, SIDBI, फरीदाबाद, डॉक्टर प्रबल रॉय, डायरेक्टर, अकॉर्ड हॉस्पीटल मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
रामणीक प्रभाकर, महासचिव, एम ए एफ ने बताया कि ये सेमिनार सोलर एनर्जी को लेकर कर रहें जो की आज हम सभी के लिए अत्यंत आवश्यक हो गया हैं। उन्होंने कहा कि हम इस विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे और वह Accord hospital के डायरेक्टर डॉ प्रबल रॉय के साथ MOU भी sign करेंगे जिसका लाभ एसोसिएशन के members को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि हमारा सदैव यही प्रयास रहता हैं की वह अपनी एसोसिएशन के members को सरकार की नई नई स्कीमों से अवगत कराये। उन्होंने कहा की वह अलग-अलग विषय पर सेमिनार आयोजित करते हैं और उनकी पूरी कोशिश रहती हैं की एसोसिएशन मेमेबर्स को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
एम ए एफ के प्रधान सुखदेव सिंह ने बताया की हमारे बीच उपस्थित YMCA के प्रोफेसर डॉ संजीव गोयल व प्रोफेसर डॉ मुनीश वशिष्ठ उपस्थित हैं। वह हमें एक साल में डिग्री के कोर्स के बारे में बताएंगे व उसके लाभ के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में रामणीक को अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच नेपाल सरकार द्वारा ‘भारत भूटान समरसता रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने FII (Federation of indian Industry, Gurgaon) के साथ भी MOU sign किया हैं जिसका लाभ भी हमारे members को मिलेगा ।
खुर्शीद खान, डायरेक्टर, Sunforce Energy Pvt Ltd. ने सोलर पावर एनर्जी पर विस्तार से बताया। उन्होंने इसके लाभ के बारे में बताया व सभी के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी शांकाये दूर की। उन्होंने बताया इसके उपयोग से हम कैसे बिजली के बिल से बच सकते हैं।
वही MSME की ZED लीन मैन्युफैक्चरिंग पर संजय वोहरा ने अवेयर किया और इसका लाभ उद्योग कैसे ले सकते हैं उसकी जानकारी दी।
SIDBI, DGM सी वी अरुण कुमार ने sidbi की स्कीमस के बारे में जानकारी साँझा की और इसका लाभ MSME कैसे ले सकते हैं विस्तार से बताया।
नवदीप चावला ने कहा की एम ए एफ बहुत अच्छे कार्य कर रही हैं। इस तरह उन्नति करते हुए देखकर बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि सुखदेव के नेतृत्व में एम ए एफ लगातार सेमिनार, मीटिंग के आयोजन कर रही हैं और नए members भी जोड़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि एम ए एफ की तरफ से लगातार मेल द्वारा GST पर updates, इनकम टैक्स, PF, ESIC पोल्लुशन आदि पर समय समय पर भेजी जाती हैं। वहीं नरेश वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया

इस मीटिंग में ऋषि त्यागी, कोषाध्यक्ष, एम ए एफ, जगदीश शर्मा, एम सी मलिक, अनिल वोहरा, प्रदीप सेठी, सुनील सचदेवा, मोहन मुकुट शर्मा, दिनेश तिवारी, सुबोध जिंदल, महंत ललित गोस्वामी, गगन धीमान, बबलू धीमान, कपिल वशिष्ठ आदि उपस्थित थे।



