फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, देसी कट्टा सहित एक आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने देसी कट्टा सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 04 जून को क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने अपने गुप्त सुत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मोसिम(20) वासी निचला मौहल्ला गॉव धौज फरीदाबाद को सेक्टर 48 एरिया से देशी कट्टा सहित काबू किया। जिसके विरुद्ध थाना एस.जी.एम. नगर में शास्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी मोसिम(20) देसी कट्टा को अलवर राजस्थान से किसी व्यक्ति से 5000 रुपये में खरीद कर लाया था।

आरोपी को पुछताछ के बाद माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!