मॉडर्न बी.पी. पब्लिक स्कूल में CBSE की दो दिवसीय गुरूक्षमता कार्यशाला आयोजित

फरीदाबाद : फरीदाबाद सेक्टर-23 स्थित मॉडर्न बी.पी. पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा दो दिवसीय गुरूक्षमता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ पारंपरिक विधि से दीप प्रज्वलन करके किया गया। जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और अध्यापकों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सीबीएसई से आए विशेषज्ञ डॉ. बबीता दशरथ और रिसोर्स पर्सन महेन्द्र कुमार ने शिक्षकों को सीबीएसई के ऑनलाइन कार्यक्रमों, नवीन शिक्षण पद्धतियों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध संसाधनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में तकनीक का उपयोग कितना आवश्यक है और शिक्षक किस प्रकार इन संसाधनों का उपयोग कर विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव को और अधिक प्रभावी बना सकते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने चर्चाओं, गतिविधियों और प्रशिक्षण सत्रों में सक्रियता से भाग लेकर अपनी शिक्षण क्षमताओं को और निखारा।
स्कूल के चेयरमैन ओ.पी. परमार और प्रिंसिपल जितेंद्र परमार ने सीबीएसई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ शिक्षक समुदाय को मजबूत बनाती हैं और शिक्षा की गुणवत्ता को उच्च स्तर तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में भी शिक्षक प्रशिक्षण के प्रयास जारी रखेगा।



