चाकू मारकर युवक की हत्या के मामले में अपराध शाखा DLF की टीम ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस चौकी संजय कॉलोनी में ज्योति वासी कौडाहा जिला हरदोई उ.प्र. हाल संजय कॉलोनी फरीदाबाद ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 18 जून को समय करीब 8 बजे उसके पति आकाश के दोस्त पिंटू का फोन आया कि आकाश के साथ गुप्त यादव व उसके साथियों ने लडाई झगडा किया है। उसके पति आकाश की गुप्त यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू मारकर हत्या कर दी। जिस शिकायत पर थाना मुजेसर में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा DLF की टीम ने गुप्त यादव (24) वासी ब्रहमपुर, बक्सर बिहार हाल किराएदार संजय कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आऱोपी और मृतक दोनों दोस्त थे। गुप्त यादव काम की तलाश में 2 दिन पहले ही फरीदाबाद आया था और संजय कॉलोनी में किराये पर मकान लेकर रह रहा था। 18 जून को आरोपी ने शराब पी रखी थी और किसी बात को लेकर आकाश से उसकी बहस हो गई। जिस पर उसने घर से चाकू लाकर आकाश पर वार कर दिये, जिससे आकाश की मृत्यु हो गई। आरोपी को पूछताछ के लिए माननीय अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!