वासी प्रवासी कल्याण एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष यादव ने फरीदाबाद जिला बार एसोसिएशन के विरोध को दिया समर्थन

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : वासी प्रवासी कल्याण एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष यादव ने फरीदाबाद जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैसला और अधिवक्ताओं से मुलाकात कर मोहना कोर्ट के विरोध में अपना समर्थन जताया। इस अवसर पर उनके साथ संगठन की टीम भी मौजूद रही।

फरीदाबाद जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैसला ने बताया कि यह शहर में बिना किसी सुविधा के अलग-अलग जगह कोर्ट लगाने से वकील भाइयों को सिर्फ परेशान किया जा रहा है वकीलों को आपस में बांटने का काम इनका चल नहीं पाएगा यह लड़ाई हम आगे तक लड़ेंगे अधिवक्ता साथी एक साथ है!

संतोष यादव ने कहा कि जिला बार से मोहना कोर्ट की दूरी लगभग 30 किलोमीटर है, जहाँ अभी अधिवक्ताओं के बैठने या कामकाज के लिए कोई उचित सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यह फैसला अधिवक्ताओं और आम जनता दोनों के लिए परेशानी का सबब बनेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने वास्तविक जरूरतों और मौजूदा समस्याओं की अनदेखी कर यह निर्णय लिया है।

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि वास्तव में न्याय व्यवस्था को लेकर इतनी चिंता है तो सरकार को हाईकोर्ट को करीब लाने का प्रयास करना चाहिए, जो इस समय अत्यधिक दूरी पर स्थित है। साथ ही, फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्र में कई अन्य गंभीर समस्याएँ हैं, जिन पर पहले ध्यान दिया जाना चाहिए।

संतोष यादव ने स्पष्ट कहा कि यह फैसला न्यायहित में सही नहीं है, इसलिए इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए और अधिवक्ता समाज के साथ-साथ आम जनता की सुविधा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!