नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा बीके चौक पर छबील लगाकर लोगों को ठण्डे व मीठे जल का वितरण किया

फरीदाबाद, 16 जून। नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा बीके चौक पर गर्मी के मौसम को देखते हुए छबील लगाकर लोगों का ठण्डे व मीठे जल का वितरण किया गया। इस मौके पर नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट के संस्थापक यशपाल शर्मा ने आए हुए अतिथि थाना कोतवाली के प्रभारी मनजीत सिंह, नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली, करतार सिंह, अनूप चिण्डालिया का पटका पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों ने अपने हाथों से ठण्डे व मीठे जल का वितरण करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य सभी धर्मों के लोग ठण्डे व मीठे जल का वितरण करते है। आज इसी कड़ी में नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा यह पुण्य कार्य किया गया है। इसके लिए नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट की पूरी टीम बधाई की पात्र है।


इस अवसर पर एसोसिएशन ऑफ टैक्स लायर्स के प्रदेश महासचिव एडवोकेट संदीप सेठी, समाजसेवी नरेन्द्र जैन, एडवोकेट खेम सिंह, एडवोकेट दीपक गेरा, एडवोकेट अमित कुमार, डा. धर्मेन्द्र नांदल, सुनील कुशवाहा, संजीव कुशवाहा, गोविन्द बिष्ट, वंदना भारद्वाज, एडवोकेट एन.पी. बघेल, हंसराज नागर, सोहेल, सतपाल खत्री, अजय वर्मा, मनीष मिश्रा, कैलाश मौर्य ने जल वितरण में सहयोग किया।




