मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी का धुआंधार प्रचार, बड़खल विधानसभा में मिला भरपूर जन समर्थन।

जनता ने हर वार्ड में कमल खिलाने का बनाया मन : जोशी

– ट्रिपल सरकार को तेज गति से चलाकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे: प्रवीण बत्रा जोशी

फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी बुधवार को बड़खल विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यक्रम किए और भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों की जीत के लिए नगर निगम के मतदाओं से अपील की। कार्यक्रमों में लोगों ने हाथ उठाकर अपना समर्थन भाजपा प्रत्याशियों को दिया। इस मौके पर मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने वार्ड 23 के लेकव्यू सिटी में पार्षद प्रत्याशी गजेन्द्र भड़ाना, अनंगपुर गाँव में वार्ड-21 से पार्षद प्रत्याशी वीरेंद्र भड़ाना (बिंदे) के लिए रोड शो किया। मेयर प्रत्याशी ने बड़खल में वार्ड-18 से पार्षद प्रत्याशी कर्मबीर बैसला, एनआईटी गुरुद्वारे में वार्ड-15 से पार्षद प्रत्याशी जसवंत सिंह और वार्ड-12 से पार्षद प्रत्याशी सुमन बाला, वार्ड-13 से हरिकृष्ण गिरोती, वार्ड-16 से मनोज नासवाव, वार्ड-17 से शोभा, वार्ड-19 से जगत सिंह, वार्ड-20 से संदीप चपराना, वार्ड-22 से हरेंद्र कुमार भड़ाना के लिए जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट अपील की। उन्होंने लोगों से वोट अपील करते हुए कहा कि मेयर के साथ पार्षद प्रत्याशियों को भी बड़े बहुमत से विजयी बनाना है। लोगों के जोश को देखते हुए कहा कि आप सब जीत दर्ज करने के लिए पहले से ही उत्साहित हैं और आपके हर एक वोट कमल पर डलने से फरीदाबाद में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी, यह साफ नज़र आ रहा है।

श्रीमती जोशी ने कहा कि फरीदाबाद बहुत बड़ा औद्योगिक शहर है। यहां के विकास में ये उद्योग अहम स्थान रखते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चलते हुए उनके विकास और उत्थान के लिए काम कर रही है। श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि वे इस बात का विश्वास दिलाती हैं कि नगर निगम में भाजपा की छोटी सरकार यानी ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर विकास के सभी काम किए जाएंगे। हर व्यक्ति के हितों की रक्षा करते हुए उनकी जो भी समस्याओं होगी, उनका समाधान किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी विकास के नाम से जानी जाती है। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और स्थानीय विधायक धनेश अदलखा विकास के कार्यों को ही प्राथमिकता देते हैं। ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना आप सबके हाथ में है। उस सरकार को तेज गति से चलाकर हम विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि राजधानी दिल्ली के निकट होने के नाते हमारा फरीदाबाद बहुत ही महत्वपूर्ण शहर है। अपने शहर के विकास को चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। स्वच्छता, सड़कें, सीवरेज समेत सभी विकास कार्यों को सिलसिलेवार तरीके से किया जाएगा। इसलिए अपने क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को ही चुनें। आने वाली 2 मार्च को भर-भर कर वोट कमल पर डालें और नगर निगम में भी भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनायें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!