नव नियुक्त पुलिस आयुक्त ने पुलिस अधिकारियो के साथ की बैठक, माहमहिम राष्ट्रपति के फरीदाबाद आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था बारे दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

फरीदाबाद : नव नियुक्त पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश नरवाल द्वारा पदभार संभालते ही अपने कार्यालय में सभी पुलिस उपायुक्त व सहायक पुलिस आयुक्त के स्तर के अधिकारियों के साथ मीटिंग लेकर माहमहिम राष्ट्रपति के फरीदाबाद आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था बारे जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही जिला फरीदाबाद के सामान्य अपराधों के संबंध में भी चर्चा की।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 21 अगस्त को माहमहिम राष्ट्रपति का जिला फरीदाबाद के YMCA कॉलेज के दीक्षांत समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में आगमन प्रस्तावित है जिस संबंध में सुरक्षा व्यवस्था बारे नव नियुक्त पुलिस आयुक्त द्वारा अपने कार्यालय में संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही जिला फरीदाबाद के सामान्य अपराध के संबंध में उपस्थित पुलिस अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करके अपराधों पर अंकुश लगाने की हिदायत दी गई। मीटिंग के दौरान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जसलीन कौर, पुलिस उपायुक्त एनआईटी कुलदीप सिंह, पुलिस उपायुक्त बल्लबगढ़ अनिल कुमार, पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक ऊषा व सभी सहायक पुलिस आयुक्त उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!