कल से सालासर बालाजी का मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खुलेगा

चूरू (प्रफुल्ल शर्मा) : कल से सालासर बालाजी का मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खुलेगा। इस संबंध में आज बालाजी मंदिर में बैठक हुई जिसमें कलेक्टर सांवरमल वर्मा, एसपी नारायण टोगस, सीएमएचओ मनो शर्मा सहित मंदिर पुजारी शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि कल से दर्शनार्थियों के लिए मंदिर खोला जाएगा लेकिन दर्शन वही व्यक्ति कर सकेगा जिसके पास आरटी-पीसीआर रिपोर्ट व वैक्सीन की दोज़ लगी हो, इनके न होने की अवस्था में दर्शन करने की अनुमति नहीं होगी। मंदिर सुबह 5:00 से सायं 4:00 बजे तक खुलेगा।

रविवार को मंदिर दर्शन हेतु संपूर्ण रूप से बंद रहेगा। मीटिंग के अंत में मंदिर प्रबंध कमेटी ने सबके उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!