सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा फरीदाबाद द्वारा किये गए अनेकों सेवा कार्यक्रम : पंकज पूजन रामपाल
‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से भाजपा फरीदाबाद ने दिया सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश

- प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहे!
फरीदाबाद : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में फरीदाबाद जिले में भी भाजपा द्वारा सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकार से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्य किए जा रहे हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से प्रेरित रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवन के 25 वर्ष देश और समाज की सेवा को समर्पित किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इस अभियान को केवल प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से जोड़कर नहीं देख रही, बल्कि इसे सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का पर्व मानकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
पंकज पूजन रामपाल ने बताया कि फरीदाबाद में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर की शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 15 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों और आम नागरिकों के घरों, मंदिरों, पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।

जिला अध्यक्ष ने बताया कि फरीदाबाद के तीनों विधानसभाओं में 4 लाख से अधिक दीप जलाए गए और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने भाग लिया। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विधायक धनेश अदलखा के साथ के.एल. मेहता कॉलेज में 11000 दीपों के साथ दीपोत्सव किया। वहीं सेक्टर-17 लेबर चौक पर जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने भाजपा नेता अमन गोयल और स्थानीय नागरिकों के साथ दीप जलाए। जिला कार्यालय अटल कमल पर भाई जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आशीर्वाद के दीप प्रव्ज्लित किये गए और जिले के सभी मंडलों में कम से कम 15-15 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यकर्ताओं ने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष,फरीदाबाद पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में दून भारती पब्लिक स्कूल में स्कूल के बच्चों व अध्यापकों ने दीप प्रज्वलित कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत फरीदाबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी इन अभियानों में भाग लिया। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों की सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मथुरा रोड, फरीदाबाद स्थित रुद्रा बैंक्वेट में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के साथ सुबह का नाश्ता किया और उनसे आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर थैलेसीमिया बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत फरीदाबाद के रुद्रा बैंक्वेट हॉल में एक भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दिव्यांगजनों को ई-स्कूटर वितरित किए और मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा उनके कल्याण के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। इस अभियान के तहत कुल 500 ई-स्कूटर वितरित किए जाने हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष फरीदाबाद पंकज पूजन रामपाल, जिला अध्यक्ष फरीदाबाद महानगर सोहनपाल सिंह, विधायक धनेश अदलखा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, विधायक मूलचंद शर्मा, सतीश फागना, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, पार्षद गण, फरीदाबाद के वरिष्ठ समाजसेवी, उद्योग जगत से जुड़े प्रमुख व्यक्ति और दिव्यांगजन उपस्थित रहे।
खाध्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर के नेतृत्व में भी रक्तदान शिविर और चिकित्सा शिविर आयोजित किया गये। भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया गया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने रक्तदान किया।
सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए ‘विकसित भारत’ विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने अपने चित्रों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं, विकसित भारत कि अपनी कल्पनाओं और विचारों को प्रस्तुत किया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, विकास और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना है। पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा द्वारा फरीदाबाद आजाद फूटबाल क्लब की तरफ से बेटियों को सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा अनेकों सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा शिविर आयोजित किये गए । इसके अलावा सेवा संकल्प अभियान के तहत केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर जी ने भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं फरीदाबाद की जनता के साथ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ देश को विकास की नई दिशा दी है। उनके नेतृत्व में जनकल्याण और समाज के अंतिम पायदान तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहे हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर प्रत्येक नागरिक को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
श्री रामपाल ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से ‘सेवा संकल्प अभियान’ में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक सेवा कार्य का संकल्प लेकर सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करे।



