ओयो होटल पर युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

अपराध शाखा डीएलएफ की टीम कर रही है कार्रवाई

फरीदाबाद : बता दें कि 10 अप्रैल की रात को सचिन वासी सूर्य विहार पार्ट 2 फरीदाबाद की तीन युवकों ने रेड लायन ओयो होटल मथुरा रोड पर लड़ाई झगड़ा कर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटनाक्रम के संबंध में मृतक के पिता मोहन सिंह की शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में अभियोग पंजीकृत कर जांच अपराध शाखा डीएलएफ को सौंपी गई।

वरुण कुमार दहिया, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 ने बताया कि अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने घटनाक्रम के संबंध में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी सन्नी वासी बडोली पलवल हाल संतोष नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया है तथा वारदात में प्रयोग चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। मृतक सचिन का बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि किसी महिला को लेकर आरोपितों ने पीड़ित के साथ झगड़ा कर चाकू से हमला किया था। विस्तृत पूछताछ व तथ्यों की जानकारी के लिये आरोपित को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। अन्य आरोपितों की तलाश के लिए टीम दबिश दे रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!