गांव धौज में दुकान का ताला तोडकर चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी कड़ी में थाना धौज की टीम ने दुकान का ताला तोड कर चोरी करने के मामले में एक चोर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साजिद वासी धौज ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि 30/31 अगस्त की रात को कोई नामालुम उसकी दुकान का ताला तोड कर सामान चोरी करके ले गया। जिस शिकायत पर थाना धौज में संबंधित धाराओ में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए थाना धौज की टीम ने फरीद वासी गांव धौज , फरीदाबाद को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले शिकायतकर्ता की दुकान पर काम करता था जिसको उसने काम से निकाल दिया था। 30/31 की रात को आरोपी ने दुकान का ताला तोडा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी से पूछताछ के बाद दो पेटी एनर्जी ड्रिंक व तीन डब्बे चॉकलेट बरामद किए गये है।

आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!