इंस्टाग्राम पेज पर कपडों की एड डालकर ठगी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

faridabad crime : एस.जी.एम. नगर फरीदाबाद वासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 1 सितम्बर को जब वह इस्टांग्राम चला रही थी तो उसे एक पेज look up to fashion के नाम से दिखाई दिया। जिसको देख कर उसने दिये गये गये न0 पर बात की और उसने 2500 रूपये में तीन सूट ऑर्डर किये। जिसके बाद जब उसने ट्रैकिंग आई.डी. मांगा तो उन्होंने कहा कुछ टैक्नीकल प्रोबल्म आपका ऑर्डर 2/3 दिन में पहुंच जायेगा। उन्होंने कुछ देर बाद कॉल किया और कहा की जो उसने पैमेंट की वह सिस्टम में नही दिखा रहा तो उसे रिपैमेंट करना होगा, जो उसने कर दिया। लेकिन उन्होंने फिर भी ट्रैकिंग आई.डी. और आर्डर नम्बर नहीं दिया और आर्डर नम्बर देने के बहाने से उससे अलग-अलग पेमेंट का स्कैनर भेजकर उससे अलग-अलग सर्विस चार्जेज के लिए बहाने बनाकर उससे कुल 47,500/- रूपये ले लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद अंश (20) वासी बजरंग विहार जयपुर, प्रितम सिंह (25) वासी राजेन्द्र सुंदर नगर, जयपुर व प्रशांत दिवैदी (26) वासी गांव रिवाली, सवाई माधोपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि मो. अंश ने इंस्टाग्राम पेज बनाकर उस पर एड डालता। जब कोई उसने पेज पर विजिट करता तो यह उनसे बात करता और कपडो का ऑर्डर लेता था और प्रंशात कस्टमर केयर अधिकारी बनकर बात करता था तथा प्रितम ने डिलिवरी बॉय बनकर बात की थी। तीनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।



