1.720 किलोग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच बॉर्डर टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने कार्रवाई करते हुए 1.720 किलोग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 16 मार्च को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाही करते हुए अमन वासी सरस्वती कालोनी फरीदाबाद को 1.720 किलोग्राम गांजा सहित नया पल्ला पुल के पास से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना पल्ला में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 3 किलोग्राम गांजा गाजीपुर उत्तर प्रदेश से 24000 रुपये में खरीद कर लाया था। जिसमें से 1.3 किलोग्राम के लगभग गांजा बेच दिया था। आरोपी पर पूर्व में लडाई झगडा सहित 3 मामले दर्ज है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!