शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 49,48,140/-रू की ठगी, खाताधारक व खाता उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर थाना सैंट्रल में आई पी कॉलोनी, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि 10 दिसम्बर 2024 को उसके पास एक व्हाट्सएप कॉल आया उसने उसके पास शेयर मार्किट में ट्रेडिंग करने के लिये एक इन्वीटेशन कोड भेजा और ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा करवाने बारे कहा। शिकायतकर्ता ने लालच में आकर उनके पास विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 49,48,140/-रू विभिन्न खाता में भेज दिए। जिसके बाद ठगों ने नम्बर बंद कर लिया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुखदेव (25) वासी गोपाल पुरा जिला मुरैना मध्य प्रदेश व सिद्धार्थ सिंह (27) वासी मेहगांव जिला भिण्ड मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि सिद्धार्थ सिंह खाता धारक है जिसके खाता में ठगी के 10,10,000/-रू आये थे और सुखदेव ने इसका खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। आरोपी सिद्धार्थ सिंह एक प्राइवेट स्कूल में प्रिंसिपल है और सुखदेव ड्राइवरी का काम करता है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर सिद्धार्थ सिंह को जेल भेजा गया तथा सुखदेव को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!