ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन- अवैध नशा तश्करों व अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार

1 दिन में फरीदाबाद पुलिस ने 2.920 किलोग्राम गांजा, 3 देशी कट्टे किये बरामद, 5 गिरफ्तार

फरीदाबाद : हरियाणा पुलिस द्वारा ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के अंतर्गत अवैध नशा, अवैध हथियार, शराब, जुआ/सट्टा, संगीन अपराधियों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इस ऑपरेशन को सफल बनाने में फरीदाबाद पुलिस की भी सक्रिय भूमिका है। 29 दिसंबर को फरीदाबाद पुलिस ने एक दिन में 2.920 किलोग्राम गांजा व 3 देशी कट्टे बरामद कर पांच अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 29 दिसंबर को क्राईम ब्रांच AVTS 2 की टीम ने तरूण वासी पर्वतीय कॉलोनी फरीदाबाद को 1.220 किलोग्राम गांजा सहित सेक्टर-22 गन्दा नाला ओसवाल कम्पनी के पास से तथा क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने तेजपाल राजीव नगर खेडी कला फरीदाबाद को 1.700 किलोग्राम गांजा सहित ओल्ड फरीदाबाद बिजली बोर्ड के पास से गिरफ्तार किया है।

वहीं अवैध हथियार रखने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कृष्ण वासी गाँव सीही थाना फरीदाबाद को सर्विस रोड सेक्टर-2 बल्लभगढ के पास से, अपराध शाखा DLF ने आरोपी हर्ष कुमार वासी गाँव ककरावली जिला एटा हाल धीरज नगर को टाऊन पार्क पार्किंग सेक्टर-31 फरीदाबाद से व अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने सलीम वासी राहुल कॉलोनी को खेडीपुल शमशान घाट के पास पार्किंग फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों से एक-एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। फरीदाबाद पुलिस की इसी प्रकार से अपराधियों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!