faridabad crime 410 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच AVTS की कार्रवाई

faridabad crime : पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में क्राईम ब्रांच AVTS की टीम ने कार्रवाही करते हुए 410 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 18 अक्टूबर को अपराध शाखा AVTS की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए मोहित वासी पारसौली, मथुरा को 410 ग्राम गांजा सहित काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना ओल्ड फरीदाबाद में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मोहित 450 गांजा को दिल्ली से किसी अंजान व्यक्ति से 5000/-रू में खरीद कर लाया था। आरोपी नशा करने का आदी है। माननीय अदालत में पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!