भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या !

रूद्रपुर, 12 अक्टूबर ! उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिला मुख्यालय में सुबह कार सवार बदमाशों ने भाजपा के पार्षद प्रकाश धामी की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि घटना में घायल पार्षद धामी को अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे धामी के घर एक कार पहुंची और उसमें सवार बदमाशों ने उनसे किसी कागज पर हस्ताक्षर कराने के बहाने उन्हें बाहर बुलाया ।उन्होंने बताया कि धामी जैसे ही बाहर आये, बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी, गोलियों से बचने के लिए भाजपा नेता भागे लेकिन वह गिर पड़े और उन्हें इस वारदात में कई गोलियां लगीं। पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हत्याकांड के बाद नगर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का मुआयना किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!