अपराधियों को ढूंढने में पुलिस नाकाम, दो हफ्ता में केवल दो ही अपराधी पकड़ पाई पुलिस

फरीदाबाद : फरीदाबाद के दशमेश प्लाजा में प्रॉपर्टी के विवाद में एक युवक पर लोहे की रोड एवं सरिया से जानलेवा हमला कर उसके हाथ पैर तोड़ने के मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली है! यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिस तरह से इस घटना को अंजाम दिया गया वह पूरी तरह से विचलित करने वाली थी! बावजूद इसके पुलिस की लचर कारवाई इस मामले में साफ नजर आ रही है! दो हफ्ते में केवल 2 अपराधियों को ही पुलिस पकड़ पाई है!

पुलिस की उदासीन कार्यशैली को लेकर घायल के परिजन पुलिस कमिश्नर से भी मिले लेकिन अभी तक अन्य अपराधियों को पुलिस खोज नहीं पाई है! घायल राजेश भारद्वाज जो अभी भी अस्पताल में उपचारधीन है और उनके हाथ एवं पैर चकनाचूर कर दिए गए हैं के परिजनों का आरोप है कि पुलिस जानबूझकर मामले में ढील बरत रही है! राजेश भारद्वाज के पिता टेकचंद शर्मा ने कहा कि पुलिस अभी अन्य आरोपियों को इसलिए गिरफ्तार नहीं कर रही है ताकि जो आरोपी पकड़े गए हैं उनकी जमानत हो जाने के बाद वह अपनी ज़मानत भी कोर्ट से करवा सके! टेकचंद शर्मा ने कहा कि वह बुजुर्ग आदमी है और उनके परिवार में कोई व्यक्ति पैरवी करने वाला भी नहीं है! लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली से ऐसा लगता है कि उनको न्याय मिलने की उम्मीद शायद नहीं है!

श्री शर्मा ने कहा कि राजनीतिक दबाव में आकर पुलिस शांत बैठी हुई है और अन्य आरोपियों पकड़ के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है! पुलिस की उदासीन कार्यशैली के चलते ही शहर में लगातार अपराध बढ़ रहा है और शहर में प्रतिदिन मर्डर, लूटपाट एवं झगड़ा करने की शिकायत है आती है! उन्होंने कहा कि यह पेशेवर अपराधी है और जानबूझकर हाथ पैर तोड़ते हैं ताकि गंभीर धाराओं से बचा जा सके लेकिन पुलिस को ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जो पेशेवर है और आदतन इस तरह की वारदातों का अंजाम देते हैं!

इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, बाकि अभी फरार चल रहे हैं, उनको भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा! पुलिस अभी मेला ड्यूटी में भी व्यस्त है!
– महेश श्योराण, ए सी पी बल्लभगढ़

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!