स्पा सेंटर की महिला कर्मचारी के साथ लडाई झगडा व छेडछाड करने के मामले मे पुलिस थाना बी.पी.टी.पी की टीम ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस थाना बी.पी.टी.पी में पल्ला फरीदाबाद निवासी एक महिला ने दी अपनी शिकायत मे आरोप लगाया कि वह सैक्टर 81 स्थित एक स्पा सेंटर मे काम करती है, 25 मई को शिकायतकर्ता व उसकी एक साथी महिला कर्मचारी स्पा में बेठे हुए थे। तभी समय करीब 3:30 बजे सायं एक नौजावान लडका आया, जिसने अपना नाम योगी नागर गाँव तिंगाव बतलाया जिसने शराब पी रखी थी। वह अश्लील बातें व छेडछाड करने लगा, जिसका विरोध करने पर उसने अपने और अन्य साथियों को बुला लिया व मारपीट कर मौके से फरार हो गए। जिस पर थाना बी.पी.टी.पी में संबंधित धाराओं मे मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना बी.पी.टी.पी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी योगेन्द्र (43) व भानू (23) वासी गाँव तिगाँव फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि 24 मई को आरोपी योगेन्द्र शराब के नशे मे सेक्टर 81 स्थित एक स्पा में सेंटर में गया था। जहां पर उसकी महिला कर्मचारियों के साथ कहासुनी हो गई थी और कहासुनी इतनी बढ गई कि झगडे में तबदील हो गई। जिसके बाद उसने अपने साथी भानु व एक अन्य को फोन करके वहां बुला लिया तथा स्पा कर्मचारियों के साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गए थे। दोंनो आरोपियों को माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!