थाना पल्ला पुलिस टीम ने नवीन नगर में क्रिकेट प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्ति, साइबर अपराध, यातायात नियमों जैसे सामाजिक मुद्दों के बारे में किया जागरूक

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त, सेन्ट्रल उषा के दिशा निर्देश तथा सहायक पुलिस आयुक्त सराय के मार्गदर्शन में थाना पल्ला प्रबंधक ने नवीन नगर में आयोजित की गई, क्रिकेट मैच के माध्यम से युवाओं को विभिन्न सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूक किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश के अंतर्गत पुलिस थाना पल्ला द्वारा नवीन नगर में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस प्रतियोगिता में खिलाडियों के साथ साथ करीब 400 लोगो ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर विशेष तौर से युवाओं को खेल के प्रति जुड़ाव रखने बारे प्रेरित करके नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया गया तथा साइबर फ्रॉड बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। प्रतियोगिता के दौरान बुजुर्ग व्यक्तियों, नौजवान तथा खिलाड़ियों की उपस्थिति रही तथा साइबर क्राइम, साइबर फ्रॉड और नशे के दुष्परिणामों बारे जागरूक किया गया।

पुलिस टीम द्वारा युवाओं को साइबर हेल्पलाइन 1930, डायल 112 तथा नशा तस्करों की सूचना देने के लिए 9050891508 के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!