310 ग्राम गांजा सहित आरोपी को थाना धोज की पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त NIT कुलदीप सिंह द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए थाना धोज की पुलिस टीम ने गांजा की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साबीर नेहरु कॉलोनी का रहने वाला है। थाना पुलिस टीम ने आरोपी को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सैनिक कॉलोनी से काबू कर तलाशी लेने पर 310 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिसका मामला थाना डबुआ में नशा तस्करी की धाराओं में दर्ज किया गया है। जिसने पूछताछ में बताया कि दिल्ली सदर बजार में किसी व्यक्ति से 350 ग्राम गांजा 2000/-रु में खरीद कर लाया था। जिसमें से कुछ उसने प्रयोग कर लिया। आरोपी पर पूर्व में भी नशा तस्करी का मामला थाना डबुआ में दर्ज है। पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!