प्रियंका इंगल होगी भारतीय महिला खो-खो टीम की कप्तान

जीत के लिए दिनरात पसीना बहा रही है महिला खिलाडी : सुमित भाटिया

फरीदाबाद, 10 जनवरी : 13 से 19 जनवरी तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय खो-खो विश्वकप के लिए भारत की महिला टीम का चयन कर लिया गया है। यह चयन केकेएफआई के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल, महासचिव एम.एस. त्यागी एवं टीम के मुख्य कोच सुमित भाटिया की देखरेख में किया गया। यह जानकारी देते हुए भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच सुमित भाटिया ने बताया कि प्रियंका इंगल को टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि अश्वनी शिंदे, रेशमा राठौर, बिलार ओपिनदेव जी बाई, निर्मला भाटी, नीता देवी, चित्रा बी, शुभाश्री सिंह, मेगी माझी, अंशु कुमारी, वैष्णवी बजरंग, नसरीन शेख, मीनू, मोनिका, नाजिया बीबी, टीम की सदस्य होंगी। टीम के मुख्य कोच सुमित भाटिया ने बताया कि टीम में कोच के रूप में मुन्नी जून, कोच डिफेंस सुषमा गोलवलकर , कोच अटैक प्राची वालकर, जबकि इसमें तीन फिजियों डाक्टर अमित रावटे, डा. वंदना, डा. कुमकुम भी टीम का हिस्सा होंगी। भाटिया ने बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 24 देश हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए महिला खिलाडी दिन रात पसीना बहा रही हैं। उल्लेखनीय है कि एशियाई खो-खो चैंपियनशिप में सुमित भाटिया के नेतृत्व में महिला टीम ने स्वर्ण पदक तथा 2023 में आयोजित एशियन खो-खो चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!