तिगांव में निशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य जांच शिविर 15 सितम्बर को

फरीदाबाद, 13 सितम्बर। स्वास्थ्य जांच शिविर के उद्घाटन अवसर पर विधायक राजेश नागर मुख्य अतिथि रहेंगे व डीसी विक्रम कैंप में अध्यक्षता करेंगे। यह जांच शिविर पीएचसी तिगांव में आयोजित किया जाएगा। यह स्वास्थ्य जांच शिविर एम्स नई दिल्ली, बीके सिविल अस्पताल फरीदाबाद व पीएचसी तिगांव के सहयोग से फरीदाबाद स्थित सारकोमा कैंसर केयर फाउंडेशन के द्वारा वीरवार 15 सितम्बर को सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इस शिविर में महिला स्वास्थ्य जांच, आंखों का इलाज, छाती का कैंसर, सारकोमा कैंसर, मुंह का स्वास्थ्य व मुंह का कैंसर, हड्डी विभाग, हृदय विभाग ईसीजी, कोविड का टीका, आयुष्मान भारत कार्ड, एक्सरे, मैमोग्राफी की जाएगी।

डायरेक्टर कैंसर केयर फाउंडेशन प्रियंका बांगा ने बताया कि इस निशुल्क कैंप का आयोजन एम्स के मुख्य चिकित्सकों व फरीदाबाद और तिगांव के सीएमओ डॉक्टर विनय गुप्ता की टीम द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!