1 किलोग्राम गांजा सहित महिला आरोपी को अपराध शाखा AVTS की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : शहर में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा AVTS की टीम के द्वारा नशा तस्करी करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार महिला आरोपी राजीव कॉलोनी बल्लभगढ़ सेक्टर 58 की रहने वाली है। अपराध शाखा टीम ने आरोपी महिला को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से राजीव कॉलोनी बल्लभगढ़ से काबू किया है। महिला से 1.008 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसके खिलाफ थाना सेक्टर-58 में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। जिसने पूछताछ में बताया कि गांजा बेचती है। नशीले पदार्थ पति खरीद कर लाता है। महिला पर पूर्व में भी नशा तस्करी का मामला दर्ज है। जिसको पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!