पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली सनातन रत्न अवार्ड से सम्मानित

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : अहसास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आर्या ऑडिटोरियम ग्रेटर कैलाश नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह व प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे देश-विदेश से आए हुए सामाजिक, धार्मिक, पर्यावरण, खेल, सिनेमा, सांस्कृतिक क्षेत्र से जुडी हस्तियों को सम्मानित किया गया।

पं. बबली को सम्मानित करते हुए मिस वल्र्ड सूसंग मिस इंडिया अमृत कौर!

इसी कड़ी में पं सुरेन्द्र शर्मा बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा को वीवीआईपी गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया गया व सनातन रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के चेयरमैन रंजीत सिंह व अध्यक्ष आरती मेहता ने कहा पं सुरेन्द्र शर्मा बबली का समाज उत्थान व सामाजिक धार्मिक कार्यों में बहुत योगदान है। हमें गर्व महसूस हो रहा उन्हें सनातन रत्न अवार्ड से सम्मानित करते हुए।

पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने सम्मान के लिए सहृदय आभार व्यक्त किया और कहा मैं सदैव जनमानस की सेवा में समर्पित रहूंगा। इससे पहले भी पं. बबली को अनेक सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर पं. बबली को सम्मानित करते हुए मिस वल्र्ड सूसंग मिस इंडिया अमृत कौर सहित श्याम जाजू, ओ.पी. राजपुरोहित, कंचन सिंह, वान्या, राखी किरतयांशी, संजीव, प्रवीण, सोमाणी, तपस, माया, धर्मेंद्र वत्स, कमल रामजीलाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!