जल संरक्षण के लिए आमजन का सहयोग जरुरी : उपायुक्त विक्रम सिंह

फरीदाबाद : हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि हरियाणा केंद्र व हरियाणा सरकार पूरी गंभीरता के साथ कार्य करते हुए जल जीवन मिशन, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, गोबरधन पोर्टल, स्वच्छ भारत मिशन की दिशा में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर प्रयास कर रही हैं। जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति के लिए हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद और डीडीडब्ल्यूएस सचिव सुश्री विनी महाजन ने जिला के सभी उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के उपरान्त उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार स्थायी जल सुरक्षा के क्षेत्र में अपने लोगों की जरूरतों को पूरा करने में सक्रिय भूमिका निभा रही है। जल उपलब्धता में प्रकृति की ओर से कोई कमी नहीं है। जल संरक्षण में लगे सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग व अन्य हितधारकों को कहा कि जल संरक्षण आने वाले समय की आवश्यकता है तथा हर स्तर पर जल का समुचित उपयोग करने पर अभी से बल देना होगा तभी हम भावी पीढ़ी के लिए जल बचा सकेंगे।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि विभिन्न प्रचार माध्यमों से लोगों को प्लास्टिक के उपयोग से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पालीथिन का किसी भी प्रकार से उपयोग वर्जित है। प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण से जिले को बचाया जा सकेगा। इसके लिए प्लास्टिक कचरे का निस्तारण करना बेहद जरुरी है। उन्होंने जल जीवन मिशन, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, स्वच्छ भारत मिशन और गोबरधन पोर्टल को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

बैठक में एडीसी डॉ आनंद शर्मा, सीईओ जिला परिषद सतबीर मान, बीडीपीओ दीपिका शर्मा सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!